बलिया में चाची ने भतीजे पर चलाया चाकू, चोरों ने खंगाला दुर्गा मंदिर

बलिया में चाची ने भतीजे पर चलाया चाकू, चोरों ने खंगाला दुर्गा मंदिर

चाची ने भतीजे पर चलाया चाकू, हालत गंभीर
बलिया : पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाची ने अपने भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना शनिवार शाम की है। घायल गणेश कुमार साह (21) को चिकित्सको ने वाराणसी रेफर कर दिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मोहल्ला निवासी रामनारायण साह के पुत्र गणेश पर उसकी चाची ने सब्जी काटने वाले चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। आस पास के लोगों ने गणेश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता ने बताया कि चाची और उनके बेटे के बीच पिछले 4-5 सालों से पैसों का विवाद चल रहा था। शनिवार को भी पैसों की मांग को लेकर दोनों में विवाद हुआ। 

दुर्गा मंदिर में चोरी
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर गांव स्थित नव दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने की नथिया, दान पेटिका से नकद तथा पीतल के दो बड़े घंटे चुरा लिए। शनिवार सुबह जब गांव के विजयानंद सिंह मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो मां के श्रृंगार की चोरी देखकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद