पति गिरफ्तार, औरों की तलाश में जुटी बलिया पुलिस

पति गिरफ्तार, औरों की तलाश में जुटी बलिया पुलिस

बांसडीह, बलिया : कोतवाली पुलिस ने धारा 306 भादवि में वांछित अभियुक्त सर्वेश कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह (निवासी पूरा, बांसडीह) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अभियुक्त को पुलिस ने चालान न्यायालय रवाना किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 


7 नवंबर 2022 को मृतका के पिता उदय शंकर सिंह पुत्र कवला सिंह (निवासी दुधैला थाना सहतवार) ने थाना बांसडीह पर तहरीर देकर बताया था कि मैं अपनी पुत्री निशा सिंह की शादी 11 वर्ष पहले सर्वेश कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी केवरा (पुरा) से किया था। शादी के बाद से ही मेरी लड़की निशा को उसके पति सर्वेश कुमार सिंह, ससुर शिवकुमार सिंह, सास  मानती देवी, देवरानी रोशनी सिंह मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित करते थे।

लोक लाज की वजह से मेरी लड़की निशा निरन्तर प्रताड़ना सहती रही। 2 दिन पहले ही सूचित किया था कि मुझे काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। मै उससे मिलने जाने वाला था, तभी 04 सितम्बर 2022 को सासुराल वालो से सूचना मिली कि निशा सदर अस्पताल में भर्ती है, जो जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही है। मै बलिया सदर अस्पताल पहुंचा, तब तक मेरी लड़की की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

मेरी लड़की की मौत ससुराल वालों की उत्पीड़न से ही हुई है। उक्त सूचना पर बांसडीह पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त सर्वेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय