Ballia में होमगार्ड जवान को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

Ballia में होमगार्ड जवान को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

बलिया : ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की पिटाई मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने इत्यादि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

होमगार्ड ने पुलिस को दी गई तहरीर में होमगार्ड जवान डुमरिया गांव निवासी रामायण वर्मा ने आरोप लगाया कि बुधवार को उसकी ड्यूटी बड़ी बाजार में गांधी घाट पर थी। बाजार में जाम से राहत देने के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई। बुधवार को अपराह्न विपरित दिशा से आ रही बोलेरो को रोककर समझाया गया तो वाद विवाद के दौरान बोलेरो सवार दो लोगों ने होमगार्ड जवान का डंडा छिनकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के पश्चात आरोपित बोलेरो लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशात चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपित के घर दबिश दी गई। आरोपितों के परिजनों ने आरोप लगाया कि दबिश के दौरान पुलिस ने महिलाओं व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। सीओ बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उसके घर परसिया गांव दबिश देने गई थी।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश