बलिया में बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मातम में बदली खुशियां

बलिया में बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मातम में बदली खुशियां

Ballia News : मऊ-फेफना रेल खंड पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास कोप गांव निवासी रामनवल प्रजापति (29) ने सरयू-यमुना एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पर सबसे दुःखद पहलू यह है कि रामनवल की बहन की शादी  16 अप्रैल को ही है। घर में मांगलिक खुशी के बीच जैसे ही हादसे की सूचना मिली, कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि रामनवल की बहन की बारात 16 अप्रैल 2025 को आने वाली है। घर में परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। नाते-रिश्तेदार जुटे है। महिलाएं मांगलिक गीत गुनगुना रही थी। बहन की शादी के निमित्त रामनवल रसड़ा बाजार कुछ खरीदारी के लिए घर से निकला था। इस बीच वह रेल पटरी पर पहुंच कर मऊ की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने रेल पटरी के बीच में लेट गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में करुण-क्रंदन और चीत्कार मच गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट 25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
बलिया : शैक्षिक सत्र 2025-26 में माह जनवरी एवं फरवरी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम...
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला