बलिया : गोली मारने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ GRP ने लिखी रपट



बैरिया, बलिया : सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया में दो ई-रिक्सा चालकों को मारी गई गोली मामले में चार दिनों बाद राजकीय रेलवे पुलिस बलिया ने घायल अरमान के बड़े भाई इमामुद्दीन उर्फ सोनू की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मुंह बांध कर बाइक से आये तीन बदमाशों ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार के पास खड़े अरमान व विशाल उर्फ निहाल को गोली मारी थी। घटना की सूचना पर बैरिया थाना पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची थी। सर्कुलेटिंग एरिया में हुई घटना के बावजूद जीआरपी ने घटना स्थल को बैरिया थाना क्षेत्र में बता दिया। थाना पुलिस व जीआरपी सीमा क्षेत्र को लेकर आमने-सामने हो गयी थी, किंतु चार दिन बाद ही सही, जीआरपी ने घटना स्थल को अपने क्षेत्र में मानते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। एसएचओ जीआरपी सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी उपाय किये जा रहे है। जल्द ही तीनों आरोपी गिरफ्तार हो जाएंगे।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments



Comments