Green Field Expressway : बलिया के इस इलाके में उठी अंडरपास पुल की मांग

Green Field Expressway : बलिया के इस इलाके में उठी अंडरपास पुल की मांग

बैरिया, बलिया : टोला शिवनराय और इब्राहिमाबाद के बीच पक्की सड़क पर यातायात जारी रखने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना द्वारा अगर अंडरपास पुल का निर्माण इब्राहिमाबाद में नहीं कराया गया तो लोगों को तमाम दिक्कते होगी। इसको लेकर मांग उठनी शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग से अवगत करा दिया है। 

दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे सड़क जो कर्णछपरा (जीन बाबा) से शिवनटोला होते हुए ठेकहां में मिलेगी, उसके बीच शिवनटोला से इब्राहिमाबाद को जोड़ने वाली पक्की  सड़क के ऊपर विभाग द्वारा कोई अंडरपास पुल नहीं बनाने के कारण यह सड़क अवरुद्ध हो जायेगी। पक्की सड़क पर कई गांवों के लोग रानीगंज बाजार आदि प्रतिदिन आते-जाते है। यही नहीं यह सड़क एनएच 31 के जाम होने की दशा में बाईपास रोड के रूप में भी सैकड़ो वाहनों के लिये उपयोगी है।

आराजी संख्या 3472 व 3497 के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना द्वारा एक अंडरपास पुल का निर्माण कराना अति आवश्यक है, ताकि इस सड़क के अस्तित्व को बचाया जा सकें। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे सड़क के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों में जहां बहुत प्रसन्नता और उत्साह दिखाई देता था, वह इब्राहिमाबाद वाली सड़क के बन्द हो जाने से मायूसी और आक्रोश में बदल गया है।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

इस समस्या को लेकर विभिन्न गांवों के सैकड़ो लोगो द्वारा सम्बंधित विभाग और उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अगर पक्की सड़क पर विभाग द्वारा अंडरपास पुल का निर्माण नहीं कराया जाता है तो हजारों लोगो द्वारा निर्माण कार्य को बाधित कर जनांदोलन चलाया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, शैलेश सिंह, निर्भय सिंह गहलौत, धनंजय सिंह सहित  दर्जनों लोगों के नाम शामिल है।

यह भी पढ़े बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले...
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा