बलिया में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा गायब, एक्शन मोड में पुलिस

बलिया में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा गायब, एक्शन मोड में पुलिस

बैरिया, बलिया : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्वर्णिम दौर में घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली एक किशोरी को कुछ लोगों द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृता के पिता की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दिया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी बीबी टोला पुल के पास 27 अप्रैल की सुबह दस बजे ट्यूशन पढ़ने गई थी, जो लौट कर घर नहीं लौटी। इससे परिजन परेशान हो गए। गायब किशोरी की तालाश करना शुरू किया। पता चला कि बिहार के कुछ लोग उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गए हैं।

उक्त आरोपियों की रिश्तेदारी किशोरी के गांव में है और वहां उनका आना-जाना बहुत पहले से था। किशोरी के पिता ने ग्राम रसूलपुर चट्टी जिला सारण छपरा बिहार के अमित ठाकुर, राजू ठाकुर, सुधीर ठाकुर पुत्रगण राजन ठाकुर, रोशनी ठाकुर पुत्री राजन ठाकुर, पूनम देवी पत्नी राजन ठाकुर के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। मामले में धारा 363, 366, 504, 506 का मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस बिहार रवाना की गई है।

यह भी पढ़े रात होते ही मम्मी-पापा को खिला देती थी नींद की दवा, प्रेमी संग बिताती थी रात; ऐसे खुली 8वीं की छात्रा की पोल

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...