बलिया : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया वन नेशन वन इलेक्शन का लाभ

बलिया : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया वन नेशन वन इलेक्शन का लाभ

बलिया : भाजपा के जनपदीय कार्यालय पर मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन की निगरानी टोली की बैठक सम्पन्न हुई। वन नेशन वन इलेक्शन के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से कम समय में निष्पक्ष चुनाव होगा और बेकार के खर्चों की बचत होगी। आज जनता इससे बहुत खुश है और संविधान के अनुरूप निष्पक्ष चुनाव होगा। विपक्षी दलों के नेता परेशान हैं।

कहा कि विपक्षी पार्टी के बहकावे में जनता आने वाली नहीं है। विपक्ष के लाली पाप को जनता जान चुकी है। इसलिए जनता सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली पार्टी को जनाधार दें रही है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं लोकप्रियता को दर्शा रही है। उन्होंने एक देश एक चुनाव की सराहना करते हुए सभी चुनाव को एक साथ कराने की बात कही। इससे धन और समय की बचत होगी। इस मौके पर शुभनरायण सिंह, संजीव कुमार डम्पू, अरुण कुमार सिंह बन्टू, अशोक यादव, संतोष सिंह, नितेश कुमार मिश्र, नितु पाण्डेय, स्वेता राय, अभिषेक सिंह तथा नकुल चौबे उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली