बलिया : बस स्टैंड से बेटे को लेने गये पिता की एक्सीडेंट में मौत

बलिया : बस स्टैंड से बेटे को लेने गये पिता की एक्सीडेंट में मौत

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रसड़ा नगर के भगत सिंह मोड़ के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बाइक ने एक वृद्ध को चपेट में ले लिया, जिससे वृद्घ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका रसड़ा के वार्ड नंबर 15 स्थित मोहल्ला पूरब निवासी जमालुद्दीन शाह (60) शुक्रवार की रात लगभग दो बजे घर से भगत सिंह मोड़ पर मऊ से लौट रहे अपने पुत्र को लेने के लिए गए थे।उनका पुत्र मोहम्मद साबिर किसी काम से मऊ गया था। वह वहां से टेम्पो से तिराहे के पास आकर उतरा। इस दौरान वह अपने बेटे साबिर के साथ पैदल ही घर जा रहे थे। वह अभी भगत सिंह मोड़ से कुछ ही दूर आगे गए थे, तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

बेटे ने घायल पिता को सीएचसी रसड़ा लेकर पहुंचा, जहां पर अस्पताल के चिकित्सक ने जांच के बाद जमालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। जमालुद्दीन की मौत की खबर परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सभी रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा