बलिया जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर गौरव राय सस्पेंड, जानिएं पूरा मामला

बलिया जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर गौरव राय सस्पेंड, जानिएं पूरा मामला

बलिया : जिला चिकित्सालय बलिया में तैनात अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव राय को शासन ने उ.प्र. सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-4 (1) के अन्तर्गत शासन द्वारा तात्काल प्रभाव से निलम्बित कर उन्हें अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेरठ कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें डॉ अनुराग सिंह जनरल फिजिशियन, डॉ आकाश सिंह व डॉ विनोद सिंह अनुपस्थित मिले। कक्ष सं.19 में जनरल सर्जन डॉ एसएन राय, कक्ष सं.11 में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रिखी लाल गुप्ता, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव राय भी अनुपस्थित पाये गये थे।  ईसीजी टेक्निशियन रितेश भी गैरहाजिर पाये गये। सभी चिकित्सकों के कक्षों के बाहर 15-20 मरीजों की भीड़ पायी गयी थी।

मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतों व मरीज़ों से पूछने के बाद जानकारी मिली थी कि चिकित्सकों द्वारा आवास या जिला चिकित्सालय रोड के आस-पास विभिन्न क्लिनिक संचालित है, जहां शुल्क लेकर निजी परामर्श दिया जाता है। इसके बाद उन्होने जिला चिकित्सालय के निकट अनेकों विभिन्न अस्पतालों, क्लिनिक व टैस्टिंग लैब का निरीक्षण किया था।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

इस दौरान उन्होने महाबीर अल्ट्रासाउण्ड व अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ गौरव राय द्वारा संचालित निजी क्लिनिक को नगर मजिस्ट्रेट को सील करने का आदेशित दिया था। सील की कार्रवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट से अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सरकार विरोधी नारा लगाये जाने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाये जाने के आरोप में शासन ने यह कार्रवाई की है। 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार