बलिया में सभासद पर जानलेवा हमला, तीन नामजद

बलिया में सभासद पर जानलेवा हमला, तीन नामजद

Ballia News : बांसडीह कस्बा के वार्ड नं 8 में सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर हुए विवाद में सभासद पर कट्टा से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वार्ड नं 8 के सभासद संदीप कुमार सिंह ने आरोप लगाया हैं कि वह मंगलवर की शाम अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर वार्ड नं 1 स्थित घर जा रहे थे। रास्ते में एक कार खड़ी थी। मैंने हार्न बजाकर हटाने के लिए कहा तो कार से नशे में धुत कस्बा के ही उत्तर टोला निवासी विशेष तिवारी, नितिन तिवारी व चंचल तिवारी गाड़ी से उतरे और गालियां देते हुए दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहने लगे।

विरोध करने पर विशेष तिवारी ने कट्टा निकाल कर फायर कर दिया, लेकिन संयोग से फायर मिस हो गया। इससे वह काफी डर गए और वहां से वापस लौट गये। घटना के बाद पुलिस को सूचना दिया। मामले में पुलिस ने सभासद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में विशेष तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली