बलिया में अंतर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पटना को हराकर दानापुर ने जीता उद्घाटन मैच

बलिया में अंतर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पटना को हराकर दानापुर ने जीता उद्घाटन मैच

सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा मिनी स्टेडियम में बिलारी अंतर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। दर्शकों से भरी मिनी स्टेडियम सुखपुरा में उद्घाटन मैच  पटना एवं दानापुर (रेलवे) के बीच खेला गया। दानापुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कर प्रदर्शन करते हुए 2-0 से मैच को जीत लिया। दानापुर के खिलाड़ियों ने खेल के प्रारंभ से ही आक्रामक नीति अपनाते हुए खेल पर पकड़ बनाए रखा।

IMG-20240219-WA0044

मैच के पहले हाफ के 38 वें मिनट में दानापुर (रेलवे) के खिलाड़ी ने प्रतिद्वंदी टीम पटना में एक गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिला दिया। मैच के दूसरे हाफ के 26 वें मिनट पुनः दानापुर (रेलवे) के ही  खिलाडी ने अपनी टीम को अजेय बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही। इस प्रकार दानापुर (रेलवे) ने पटना को 2-0 से शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दानापुर के खिलाड़ी नीरज कुमार को दिया गया। अंतर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि गड़वार ब्लॉक प्रमुख श्री अतुल प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री प्रकाश उपाध्याय, जुगनू सिंह, अभिमन्यु चौहान, विप्लव सिंह, चमन लाल यादव, एसपीएन तिवारी, उपेंद्र सिंह राणा सिंह मटेलू, प्रशांत सिंह विपुल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े चटकार होगी यूपी के कर्मचारियों की होली, त्योहार से पहले सीएम योगी ने दी ये खुशी

सभी अतिथियों का एएसएम कान्वेंट स्कूल के स्काउट गाइड के बच्चों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पिंटू शुक्ला, अखिलेश, गोलू, आकाश यादव, मुकेश धनु, विशाल, अप्पू, बड़ेलाल, छोटेलाल आदि लोग मौजूद रहे। मैच रेफरी की भूमिका में वीरेंद्र सिंह अकेला, राजू राय और अंकित रहे। कमेन्ट्री अमित कुमार एवं राजेश दूबे ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का अगला मैच मंगलवार को शाम 2:30 बजे से गोरखपुर बनाम गाजीपुर खेला जाएगा। शिक्षक उमेश सिंह एवं कुंदन सिंह (मदारी) ने सभी आगंतुकों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। आयोजक संगम यादव ने सबका आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

उमेश सिंह

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली