बलिया : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, दो युवक घायल

बलिया : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, दो युवक घायल

बैरिया, बलिया : बिहार से बारात लेकर वापस लौट रही बोलेरो ने बुधवार को बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम भी बिहार पुलिस करा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि जय प्रभा सेतु की रेलिंग टूट गयी है।तेज आवाज से सैकड़ों लोग जुट गये। चालक और बोलेरो  सवार लोग भाग निकले।


एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक करीमुद्दीन (32) पुत्र करीमुल्ला थाना रघुनाथपुर ब्रह्मपुर बक्सर बिहार के रहने वाले हैं, जो छपरा में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह बाइक से पढ़ाने के लिए छपरा जा रहे थे। उनके पीछे चल रही बाइक पर विवेक सिंह (28) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बक्सर, सचिन कुमार सैनी (26) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बक्सर बाइक से चल रहे थे। बोलेरो ने करीमुद्दीन को रौंदते हुए पीछे की बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में करीमुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई।

विवेक सिंह और सचिन सैनी गंभीर रूप से घायल है। चूंकि चांद  दियर चौकी पर फोर्स की कमी थी। इसलिए बिहार पुलिस से मदद मांगा गया।बिहार पुलिस मौके पर चांद दियर पुलिस के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वही घायलों को इलाज के लिए छपरा अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम बिहार में हो रहा है, किंतु मुकदमा बैरिया थाने में पंजीकृत होगा। दुर्घटना मे प्रयुक्त बोलेरो व दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल बैरिया थाने में लाई गई है।

यह भी पढ़े BALLIA BREAKING : बलिया में कुल्हाड़ी से काट कर युवक की निर्मम हत्या, एक्शनमोड में पुलिस

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बीएसए को कोर्ट से नहीं मिली राहत

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन