बलिया की दो खबरे : मारपीट में चार घायल, बाइकर्स रेफर

बलिया की दो खबरे : मारपीट में चार घायल, बाइकर्स रेफर

पलटी बाइक, युवक रेफर
बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कर्ण छपरा गांव के सामने असंतुलित होकर बाइक पलटने से दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला निवासी अरविंद सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। अरविंद सिंह अपने मठ योगेंद्र गिरी स्थित आवास से शुक्रवार की शाम जयप्रकाश नगर जा रहे थे, तभी कर्ण छपरा गांव के सामने उनकी बाइक असंतुलित होकर पलट गई।


दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट चार लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा व मुस्तकिम में किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें बलिराम वर्मा (45) व सुरेंद्र वर्मा (25) तथा मुस्तकीम (32) व पठान (18) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। वहीं उभय पक्षों से मिली शिकायती पत्र पर पुलिस जांच में जुटी है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व