बलिया : चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

बलिया : चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

बैरिया, बलिया : बाइक चोरी करने वाले दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर निवासी दो युवकों को चोरी की अपाची बाइक के साथ चांद दियर पुलिस ने शोभा छपरा पुलिया के पास से शनिवार को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी, जिस पर चौकी इंचार्ज चांददियर राजीव कुमार पांडेय को पुलिस टीम के साथ भेजा गया।

पुलिस टीम ने अभिषेक कुमार यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव व संजीत चौधरी पुत्र लंगड़ चौधरी (निवासी गण शिवपुर कपूर दियर) को दबोच लिया। बरामद अपाची का नम्बर प्लेट फर्जी पाया गया। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि बाइक चुरा कर बिहार में बेचने का काम काफी दिनों से कर रहे है।

चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 411, 413, 419, 420 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर दोनों चालान किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर पिछले वर्ष भी विभिन्न धाराओं में दोकटी व बैरिया में तीन मुकदमे पुलिस ने दर्ज किया है।

यह भी पढ़े बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी