बलिया : कमरे में सो रहे परिवार को बंद कर चोरों ने पार किया लाखों का माल

बलिया : कमरे में सो रहे परिवार को बंद कर चोरों ने पार किया लाखों का माल

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के गहने, नई साड़ियां व नगदी समेत लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

हल्दी स्थित पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर पूरब राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे भरसौता गांव निवासी मनोज कुमार सिंह का घर है। जहां परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गया। रात में किसी समय घर में घुसे चोर लाखों रुपए का सामान लेकर आराम से चले गए। चोरों ने मनोज व अन्य परिजनों के कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था। सुबह घर वाले जगे तो बाहर से दरवाजे बंद देख हैरान हो गए।

अनहोनी की आशंकाएं उत्पन्न होने लगी तो सभी एक दूसरे को पुकारने लगे। घर में शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और दरवाजा खोला। परिजनों ने देखा कि तीन ट्राली बैग में रखा सोने चांदी का गहना कपड़े व नगदी सब गायब है। मनोज सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह से पूछने पर बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच-पड़ताल किया जा रहा है।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी