Ballia Road Accident : पिकअप को बचाने में पलटी अनियंत्रित कार, युवक की मौत

Ballia Road Accident : पिकअप को बचाने में पलटी अनियंत्रित कार, युवक की मौत

Ballia Road Accident : नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित जुड़नपुर चट्टी के पास पिकअप को बचाने में स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। उधर, घटना के बाद घर-परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि नगरा थाना क्षेत्र के भाउपुर गांव निवासी दिलीप (24), सुमित कुमार (18) तथा अंकित कुमार (21) कार से नगरा की तरफ आ रहे थे। जुड़नपुर चट्टी के समीप नगरा के तरफ से जा रहे पिकअप को बचाने में इनकी कार सड़क किनारे पलट गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद