बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में रानी की मौत 

बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में रानी की मौत 

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खेवसर गांव के टैया टोला में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में रानी देवी (35) की मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों  के अनुसार पिंटू राजभर की पत्नी रानी ने गुरुवार को गुजरात में रह रहे पति से मोबाइल पर वाद विवाद के बाद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन बलिया शहर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराये थे। शनिवार को महिला को लेकर गांव आ गये। रविवार को दिन में रानी की मौत हो गयी। रानी को चार बच्चे हैं। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी