बलिया : प्रधान आलोक सिंह की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, टूटी दलीय दीवारें

बलिया : प्रधान आलोक सिंह की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, टूटी दलीय दीवारें

Ballia News : बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत खरौनी गांव के प्रधान आलोक सिंह 'बब्लू' का शव शुक्रवार की देर रात पहुंचते ही गांव-घर में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह प्रधान की शव यात्रा पैतृक गांव से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद प्रधान का पार्थिव शरीर खरौनी कोठी पहुंचा, जहां शुभचिंतकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां से शव यात्रा गंगा तट पर पहुंची, जहां अंतिम संस्कार होगा। 

बता दें कि पांच दिन पहले अचानक तबियत खराब होने पर प्रधान आलोक सिंह को लखनऊ ले जाया गया था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से शुक्रवार की देर रात गांव लाया गया। शनिवार की खुबह से ही हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके खरौनी स्थित आवास पर पहुंच गये। शव यात्रा निकली तो हुजुम उमड़ पड़ा। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, विधायक केतकी सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र बहादुर सिंह चुन्ना, चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू, नीरज सिंह गुड्डू, हरेन्द्र सिंह, टीडी कालेज बलिया के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह, राना कुनाल सिंह, प्रधान संघ बांसडीह के अध्यक्ष रंजन पाण्डेय, विनोद गिरी, दयाशंकर राजभर, अनिल यादव, दिलीप तिवारी समेत हजारों लोग मौजूद है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय