एक्शनमोड में बलिया पुलिस, बंटी-बबली के साथ तीन गिरफ्तार

एक्शनमोड में बलिया पुलिस, बंटी-बबली के साथ तीन गिरफ्तार

Ballia News : एसओजी बलिया और सहतवार थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 पेटी अवैध देशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और एसओजी टीम ने मुखबीर की सूचना पर सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर पुरानी बस्ती नदी किनारे से देशी शराब तस्करी से संबंधित तीन अभियुक्तों को दबोच लिया।

पूछताछ में तीनों ने अपना नाम जयप्रकाश सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार पुत्र बब्बन पासवान और संजय ठाकुर उर्फ बंगाली पुत्र स्व. हरिकिशुन ठाकुर (समस्त निवासीगण चांदपुर पुरानी बस्ती थाना सहतवार) बताया। वहीं, एक तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से दो बोरियों में 12 पेटी व अलग से ऱखे 13 पेटी  ठेका की देशी बन्टी बबली शराब बरामद किया है।पूछताछ में अभियुक्त संजय ठाकुर ने बताया कि वह सरकारी देशी शराब ठेका चांदपुर पुरानी पर सेल्समैन का काम करता है।

उस ठेके के मालिक आशुतोष सिंह निवासी हाजीपुरा थाना घोसी मऊ जो अभी-2 यहां से भाग गया है। उन्हीं के कहने पर सरकारी ठेके की शराब पेटी सहित हम लोगों ने बाइक से नदी के किनारे लाकर रखा था, जहां पर जय़प्रकाश सिंह पहले से मौजूद था और उनके साथ आशुतोष सिंह भी था। जयप्रकाश ने ही बिहार के लोगों से हम लोगों का सम्पर्क कराया। हम सभी लोग नाव से शराब को बिहार प्रान्त ले जा रहे थे।

यह भी पढ़े बलिया में प्रधान समेत 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Post Comments

Comments

Latest News

5 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 5 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषशत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी...
यूपी में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कप्तान, देखें Transfer List
बलिया में राइस राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध
4 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में बहू को मौत के लिए उकसाने में ससुर गिरफ्तार
बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार