Ballia News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, चालक ने ऐसे बचाई जान

Ballia News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, चालक ने ऐसे बचाई जान

Ballia News : शहर से सटे पटखौली गांव के पास शनिवार को बलिया-सुखपुरा मार्ग पर खड़े रूई लदे कंटेनर (ट्रक) में हाईटेंशन विद्युत तार से आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। अग्निशमन दस्ता ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के चमन सिंह बाग रोड निवासी आनंद प्रकाश की देवकली चट्टी पर दुकान है। देवकली गांव में गोदाम है। वह रुई के थोक विक्रेता हैं। प्रत्येक हफ्ते कोलकाता से ट्रकों में रुई लादकर मांगते हैं। शहर में विभिन्न दुकानों पर सप्लाई करते हैं। शनिवार को ट्रक रुई लादकर कोलकाता से देवकली मोड़ पहुंचा। इसी दौरान एचटी लाइन के संपर्क में आने से उसमें आग लग गई। वहीं, ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही हनुमानगज चौकी इंचार्ज पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घंटों बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।कानपुर निवासी ड्राइवर ओम बाबू ने बताया कि एचटी लाइन का तार काफी नजदीक होने से और गाड़ी की ऊंचाई ज्यादा होने से करंट संपर्क में आ गया। संयोग अच्छा था गाड़ी से कूद गया। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
बलिया : पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।...
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी