Ballia News : इन विन्दुओं पर वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता, बच्चों में दिखा गजब का आत्मविश्वास

Ballia News : इन विन्दुओं पर वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता, बच्चों में दिखा गजब का आत्मविश्वास

Ballia News : वरेण्य इंटरनेशनल स्कूल दुबहर (Varenya International School Dubahar) में शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक वर्ग के वाद-विवाद का विषय शहरी जीवन-ग्रामीण जीवन से बेहतर है तथा उच्च प्राथमिक वर्ग का विषय वर्तमान भारतीय परिदृश्य में आरक्षण उचित है था। सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने पक्षों को मजबूती के साथ रखते हुए अपने तर्कों को सिद्ध तो किया ही, शिक्षा के बहुआयामी प्रभाव को भी महसूस किया।

 

 Varenya International School Dubahar

यह भी पढ़े अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति

विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया पांडेय ने बच्चों के पक्षों का अवलोकन करते हुए उन्हें उचित सुझाव दिया। कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता न सिर्फ गंभीरता से सोचने और सुनने, बल्कि अपने विचारों को स्पष्ट और धाराप्रवाह तरीके से व्यक्त करने और सार्वजनिक मामलों को बेहतर ढंग से समझने की क्षमता को तेज करती है। यह आपके आत्मविश्वास और संतुलन को बढ़ाता है। छात्रों के लिए यह बहुत बेहतरीन गतिविधि है।

यह भी पढ़े बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत

 Varenya International School Dubahar,

वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों को आलोचनात्मक सोच और संचार कौशल विकसित करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के लिए बच्चों की तैयारी और उसके क्रियान्वयन में हिंदी शिक्षक शुभम कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, विद्यालय के निदेशक अर्पित सहगल एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव