Ballia News : धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादियों ने अस्पताल में बांटे फल

Ballia News : धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादियों ने अस्पताल में बांटे फल

बलिया : सपा संस्थापक देश के पूर्व रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला चिकित्सालय बलिया में इलाज करा रहे मरीजों को फल आदि वितरित किया गया।

इस अवसर पर सपा नेताओं ने कहा कि नेता जी जीवन पर्यन्त समतामूलक समाज की स्थापना के पैरोकार और सामाजिक एकता अखंडता के अडिग पहरुआ थे। समाज के पिछली पक्ति के व्यक्ति को आगे कैसे लाया जाए इसके लिए आजीवन प्रयत्नशील रहने वाले धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की विचाराधारा पर चलना ही उन्हें असली श्रद्धांजलि होगी।

सपा के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव समाज के सभी वर्गों के प्रिय थे। कार्यकर्ता को सम्मान देने और सम्बन्धों के निर्वहन में मुलायम सिंह का कोई दूसरा उदाहरण नहीं हैं। इस अवसर पर धनजी यादव कामेश्वर सिंह,लक्ष्मण गुप्ता, साथी रामजी गुप्ता,मिठाई लाल भारती, नीतीश यादव, राजेन्द्र यादव, मिंटू खा, अजय यादव, राजन कन्नौजिया, रविन्द्र यादव, सर्वजीत यादव इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली