Ballia News : दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष गिरफ्तार

Ballia News : दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष गिरफ्तार

Ballia News : भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में परीक्षा देने आई कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के चाचा की शिकायत पर भीमपुरा पुलिस ने रविवार की रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी जनार्दन यादव पुत्र स्व. ब्रह्मशंकर यादव (निवासी : ब्राहिमपुर बनकटवा, थाना भीमपुरा, बलिया) को गिरफ्तार कर धारा 64 (2)च, 351(2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट में चालान न्यायालय कर दिया। 

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने भीमपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी का एडमिशन बासमती सरजू हायर सेकेन्ड्री स्कूल खरऊपुर बलिया में हुआ है। उसका परीक्षा केंद्र एसवीबीसीआईसी खरऊपुर ऊस्कर में था, जिसके प्रबंधक जनार्दन यादव है। एक मार्च को उनके मित्र (जिनके यहां उनकी बच्ची ठहरी थी) ने छात्रा को परीक्षा केंद्र पर छोड़ा। उस दिन गणित का पेपर था।

प्रबंधक जनार्दन यादव ने प्रश्न पत्र समझाने के बहाने विद्यालय परिसर स्थित एक अलग कमरे में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी, पूछने पर रोते हुए पूरी जानकारी दी। चाचा ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई के साथ बच्ची और परिवार की सुरक्षा की भी मांग की। थाना प्रभारी मदन पटेल ने कहा कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 64 (2) च, 351 (2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

विवेचना के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा दबिस दी जा रही थी। इसी क्रम में भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल मय हमराही हेड कां. राजीव यादव व कां. जयसिंह चौहान क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबीर की सूचना पर सम्बन्धित अभियुक्त जनार्दन यादव को इलाके के खरऊपुर गुड्डू यादव के ईट भट्ठा के पास गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा कि गिरफ्तार अभियुक्त समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। 

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा