Ballia News : चार के खिलाफ गैंगस्टर, गैंग का सरगना गिरफ्तार

Ballia News : चार के खिलाफ गैंगस्टर, गैंग का सरगना गिरफ्तार

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने गिरोह बनाकर बाइक चोरी करने व उनके नाजायज खरीद फरोख्त के चार आरोपितों को गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना को रविवार को गिरफतार कर जेल भेज दिया। कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विगत 22 जून को पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कस्बा के शिवरात्रि पोखरा निवासी राकेश पासवान व राजू राजभर तथा कस्बा के ही गुदरी बाजार निवासी रोहित राजभर व दक्षिण टोला निवासी जितेंद्र गोंड़ को चोरी की तीन बाइक के साथ गिरफ्तार किया था।

प्रकरण में विवेचना पूर्ण कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। चारों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आकर पुनः गलत कार्य में संलिप्त हो गये है। पुलिस का मानना है कि गैंग के सरगना जितेंद्र गोंड के साथ आरोपित पूरी तरह संगठित होकर जनपदीय स्तर पर वाहन चोरी सहित इस प्रकार के अन्य अपराधों में  लिप्त हैं, जिसका उपयोग इनके द्वारा भौतिक व दुनियावी लाभ लेने के लिये किया जा रहा है। इनकी आपराधिक गतिविधि व क्रियाकलाप लोक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट में केस दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि गैंग सरगना जितेंद्र गोंड को कस्बा से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े 14 January Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया : बीआरसी सीयर के प्रांगण में मंगलवार को ‘हमारा आँगन-हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का...
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष
बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !
टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज
नो-मैपिंग की धीमी प्रगति पर बलिया डीएम नाराज, अधिकारियों को सख्त चेतावनी