Ballia News : साली की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, पत्नी समेत पांच घायल

Road Accident in Ballia

Ballia News : साली की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, पत्नी समेत पांच घायल

हल्दी, बलिया : एनएच 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड-परसिया बीच डम्पर और जीप की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। हादसे में मृतक पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार की रात करीब नौ बजे सवारी जीप बैरिया जा रही थी। जीप अभी सीताकुंड से आगे बढ़ी थी, तभी सामने से आ रहे डम्पर से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप सड़क से नीचे जाकर पलट गयी। हादसे में हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर (तेलिया टोला) निवासी जितेंद्र पटेल (32) व उसकी पत्नी माला देवी (29), दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी सुनील पटेल का 13 वर्षीय पुत्र आकाश, बैरिया निवासी मेनका (26) पत्नी उदयशंकर पटेल, रामनाथ पटेल (68) व श्रीनिवास मिश्र (72) घायल हो गये।

चीख-पुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों की सूचना पर एसओ विश्वदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। सभी घायलों को बाहर निकालने के बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र की साली की बलिया शहर के किसी मैरिज हाल में बुधवार को शादी थी, जिसमें शामिल होने के बाद जितेन्द्र अपनी पत्नी तथा अन्य रिस्तेदारों के साथ जीप में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में सामने से डम्पर से जीप की जोरदार टक्कर हो गयी।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

आतीश उपाध्याय

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे