Ballia News : इस वजह से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे बुर्जुग

Ayushman Card

 Ballia News : इस वजह से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे बुर्जुग

बैरिया, बलिया : सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत आयुष्मान कार्ड सत्तर साल की आयु पूरा कर चुके बुजुर्गों का बन पा रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था सर्वर साइट ना चलने की भी विसंगतियों से बुजुर्गों की मुश्किले बढ़ रही हैं। जिम्मेदार आवेदन करने पर हाथ खड़ा कर दे रहे हैं। बुजुर्ग कार्ड बनवाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। 

बता दें कि शासन ने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभार्थी बनाने के लिए मुहिम जारी रखा है। मगर ऑनलाइन व्यवस्था में कमी के चलते लाभार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। तमाम प्रयास के बाद भी इस आयु वर्ग के लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवाने से वंचित हो जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित आयुष्मान भारत योजना कक्ष में रोज ही लोग समस्या लेकर जा रहे हैं, किंतु वहां भी संतोषजनक निदान नहीं मिल पा रहा है।

इस संदर्भ में पूछने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बन रहा है। कभी-कभी सर्वर के कारण साइट पर परेशानी उत्पन्न हो जा रही है। जैसे ही परेशानी खत्म होती है। आयुष्मान कार्ड बनने लगता है। जबकि 75 वर्षीय चांद दियर निवासी रामनिवास बिन्द, ठेकहा निवासी गणपति राम, सुरेमनपुर निवासी रामप्रवेश आदि ने बताया कि हम लोग इस संदर्भ में कई बार शिकायत किए हैं, किंतु सर्वर नहीं चल रहा है। जिसके कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित किया है।

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव