बलिया : नादान लाडले हुए बेगाने, मां ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया : नादान लाडले हुए बेगाने, मां ने उठाया खौफनाक कदम

Ballia News : फेफना थाने में शनिवार को भरी पंचायत के दौरान एक महिला ने पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। 

डुमरी निवासी 24 वर्षीय महिला का पिछले कुछ समय से अपने पति व ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। उनके पांच वर्षं का पुत्र व सात वर्ष की पुत्री भी है। बताया जा रहा है कि महिला दोनों बच्चों को अपने कस्टडी में लेने के लिए कई बार गुहार लगा चुकी है। इसी को लेकर शनिवार को उसके ससुराल व मायके वालों की मौजूदगी में पुलिस के सामने पंचायत हो रही थी।

पुलिस ने दोनों बच्चों को मां के साथ जाने का निर्देश दिया, लेकिन काफी समय से पिता के साथ रह रहे बच्चों ने मां के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। इससे मां परेशान हो गयी और सबके सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत एसओ फेफना रोहन राकेश सिंह का कहना है कि महिला ने सीएम पोर्टल पर भी आवेदन किया था। कुछ संभ्रांत लोगों को बुलाकर बातचीत से समाधान का प्रयास हो रहा था।

यह भी पढ़े 10 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

 

यह भी पढ़े बलिया में लग्जरी कार से हथियार की तस्करी करने वाले सगे भाई रायफल-तमंचा के साथ गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे...
बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच
राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव
8 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत