बलिया : चोरी का माल खरीदना पड़ा महंगा, चोर के साथ सराफा कारोबारी गिरफ्तार

बलिया : चोरी का माल खरीदना पड़ा महंगा, चोर के साथ सराफा कारोबारी गिरफ्तार

बलिया : नगर कोतवाली पुलिस ने आनलाईन जुआ खेलते-खेलते बने चोर के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पीली धातु व नगदी बरामद हुआ है। इनकी गिरफ्तारी से चोरी की चार घटनाओं का राज खुल गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुरस्कृत किया है। 

प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि नगर कोतवाली के चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर नगर हितेश कुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे। इसी बीच मुअसं. 338/2024 धारा 305(ए) बीएनएस, मुअसं 349/2024 धारा 305(ए) बीएनएस,  मुअसं 371/2024 धारा 305(ए) बीएनएस व मुअसं. 380/2024 धारा 331 (2), 305(ए) बीएनएस में वांछित दिलीप कुमार यादव पुत्र रामजी यादव (निवासी सुखपुरा थाना कोतवाली जनपद बलिया) को पालीटेक्निक ग्राउंड के पास गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 02 सब्बल, 01 बैग नीला, 01 कालगेट तथा बैग से 4623 रुपये नगद, 01 मोबाईल बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी के जेवरात खरीदने वाले सोनार अनिल कुमार सोनी पुत्र स्व. परशुराम प्रसाद (निवासी बालेश्वर मन्दिर के पास थाना कोतवाली जनपद बलिया) को माल गोदाम रेलवे यार्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 01 मंगल सूत्र पट्टा, 01 सहारा नथिया, 02 लाकेट मूर्ती, 02 कान के टप्स झुमके, 01 नोजपीन, 02 कान के टप्स, 02 कान की बाली, 08 सोने की मोती, 03 लाकेट, 01 ज्यूतिया, 02 लौंग कील, 1300 रुपये नगद , 01 मोबाईल, 01 आधार कार्ड बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हितेश कुमार चौकी प्रभारी चन्द्रशेखर नगर, हेड कां. अनिल पाल व मनोज यादव, कां. अजय पासवान व अतुल मिश्रा शामिल रहे। 

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली