Ballia Crime News : स्कूल के लिए निकली छात्रा का अपहरण, परिजनों को धमकी, एक्शनमोड में पुलिस

Ballia Crime News : स्कूल के लिए निकली छात्रा का अपहरण, परिजनों को धमकी, एक्शनमोड में पुलिस

Ballia Crime News : उभांव थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। 13 मार्च को छात्रा रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, जिसे रास्ते से अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया। शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़िता के पिता को धमकियां मिल रही हैं। डरे सहमे पिता ने शनिवार को थाना दिवस पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को हर संभावित जगह पर ढूंढा, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। काफी प्रयास के बाद, 20 मार्च को उन्होंने उभांव थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने जांच के लिए 24 घंटे का समय मांगा। उभांव थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच-पड़ताल में जुटी है। भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं, परिवार सदमे में है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक