बलिया सीएमओ ने CHC अधीक्षक के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

बलिया सीएमओ ने CHC अधीक्षक के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

बांसडीह, बलिया : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह के नए अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश कुशवाहा को बनाया गया है। इस आशय का पत्र कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया द्वारा पत्र जारी कर तत्काल पदभार ग्रहण कर सूचित करने के लिए निर्देशित किया है। वहीं, चार्ज हस्तांतरित होने का आदेश जारी होने के बाद से ही सामूदायिक स्वास्थ केंद्र पर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

बताते चले कि शासन द्वारा चार सितम्बर को ही पत्र जारी कर सोनबरसा (बैरिया) में 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय को संचालित करने के लिए जनपद के कई चिकित्साधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह के अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौवार का भी स्थांतरण कर दिया गया था। बाबजूद अधीक्षक बांसडीह डॉ. वेंकटेश मौवार अपने पद पर बने रहे। इस कारण ही बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक का कार्यभार डॉ. सत्य प्रकाश कुशवाहा को सौंपा गया है।

कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी आदेश में तत्कालिक प्रभाव से डॉ वेंकटेश मौवार अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह को प्रशासनिक आधार पर अधीक्षक के पद पर से हटाते हुए डॉक्टर सत्य प्रकाश कुशवाहा (चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अगऊर) को बांसडीह अधीक्षक के पद पर तत्काल समस्त कार्य संपादित करने के लिए आदेशित किया गया है।

यह भी पढ़े मिशन शक्ति 5.0 : बलिया में ASP और BSA ने कम्पोजिट विद्यालय की छात्राओं को किया जागरूक

पत्र में डॉक्टर सत्य प्रकाश कुशवाहा (चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अगऊर) को निर्देशित किया गया है कि तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह बलिया का समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक चार्ज डॉक्टर वेंकटेश कुमार अधीक्षक से प्राप्त कर प्रभार प्रमाण पत्र प्रतिहस्ताक्षरित के लिए अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। 

यह भी पढ़े बलिया में बिक रहा रंगा आलू... प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

विजय कुमार गुप्ता

Post Comments

Comments

Latest News

सूर्य उपासना का अमोघ अनुष्ठान है छठ पर्व : डॉ अखिलेश उपाध्याय  सूर्य उपासना का अमोघ अनुष्ठान है छठ पर्व : डॉ अखिलेश उपाध्याय 
बलिया : सनातन धर्म के पांच प्रमुख देवताओं में सूर्य नारायण प्रत्यक्ष देव है। "बाल्मिकी" रामायण में आदित्य हृदय स्तोत्र...
बलिया में DJ की तेज आवाज बनीं मुसीबत, संचालक गिरफ्तार
Ballia में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
बलिया में दर्दनाक हादसा : छठ की वेदी बनाते समय पोखरे में डूबन से युवक की मौत
Ballia News : बांसडीह में पुलिसिंग फेल, चोरों ने खंगाला गुड्डू सिंह का घर
27 अक्टूबर को छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों की भरमार, देखें रूट और पूरी लिस्ट
छठ पूजा में 27 अक्टूबर से बदली बलिया की यातायात व्यवस्था, यहां समझिएं पूरा रूट डायवर्जन प्लान और पार्किंग स्थल के बारे में