बलिया BSA ने शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोईयों को कुछ यूं दी होली की खुशी, बोले...

Basic Education Department

बलिया BSA ने शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोईयों को कुछ यूं दी होली की खुशी, बोले...

बलिया : प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोईयों का वेतन/मानदेय भुगतान कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी है। बीएसए ने कहा है कि होली हमें एकता और भाईचारे का संदेश देती है, लिहाजा खुशी और उत्साह के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएं।


बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 14 मार्च को होली है। इसको देखते हुए वेतन/मानदेय भुगतान किए जाने के संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त हुआ था। शासन के निर्देश के क्रम में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोईया और संविदा कर्मियों के वेतन एवं मानदेय भुगतान को लेकर सभी ने मिलकर काम किया, जिसका परिणाम सुखद रहा। सभी का वेतन व मानदेय समय से मिल गया। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोईया तथा छात्रों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह रंगों, प्रेम और खुशी का प्रतीक है। यह दिन दोस्तों, परिवार और अपनों के बीच स्नेह और सौहार्द को बढ़ाता है। इस खास दिन को हम सब एक साथ मनाते हैं, जिससे रिश्तों में गहरी समझ और सामूहिकता का अहसास होता है।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे