बलिया BSA ने 172 प्रधानाध्यापकों को दिया अल्टीमेटम, ये हैं बड़ी वजह

बलिया BSA ने 172 प्रधानाध्यापकों को दिया अल्टीमेटम, ये हैं बड़ी वजह

Ballia News : बीएसए मनीष कुमार सिंह ने 172 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक के नाम से जारी नोटिस में यू-डायस प्लस 2024-25 में स्टूडेन्ट माड्‌यूल के अन्तर्गत पोर्टल पर अंकित 50 से अधिक नामाकंन में अन्तर का हवाला दिया गया है।

बीएसए ने कहा है कि समीक्षा बैठक, व्हाट्सऐप ग्रुप एवं पत्रों के माध्यम से यू-डायस प्लस 2024-25 की गतिविधियों को समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। वर्तमान में यू-डायस 2024-25 की गतिविधि लगभग समाप्ति की ओर है। जनपद स्तर से डाटा का अनुश्रवण एवं विश्लेषण किया गया तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि जनपद के परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2023-2024 की अपेक्षा 2024-2025 के नामाकंन में 43823 का अन्तर है। जिन विद्यालयों में 50 से अधिक नामाकंन का अन्तर है, उसका विद्यालयवार विवरण जारी किया गया है।

बीएसए ने सम्बंधित प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को अन्तिम बार निर्देशित किया है कि जिन छात्रों को इम्पोर्ट नहीं किया गया है अथवा वो किसी कारण से इम्पोर्ट नहीं हुये है, उन्हें इम्पोर्ट करते हुए 28.4.2025 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। साथ ही साथ उक्त के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय पर 30.4.2025 तक उपलब्ध करायें। अन्यथा की दशा में आपके विरुद्ध की गयी कार्यवाही की आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़े अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति

 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

U

T

 

S

R

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार