बलिया में बुर्जुग पर धारदार हथियार से हमला... खतरनाक हैं आरोपी

बलिया में बुर्जुग पर धारदार हथियार से हमला... खतरनाक हैं आरोपी

Ballia News : गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में बुधवार की सुबह एक सनकी हमलावर ने खेत में शौच करने जा रहे 60 वर्षीय जनार्दन राम को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर राधेश्याम ने रास्ते में जनार्दन राम को रोककर अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद जनार्दन राम के शोर मचाने पर गांववाले मौके पर पहुंचे और किसी तरह उनकी जान बचाई। गांववालों ने तुरंत हमलावर राधेश्याम को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार किया और उसे थाने ले गई। घायल जनार्दन राम को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

गांववालों ने बताया कि राधेश्याम सनकी किस्म का व्यक्ति है। वह दोहरे हत्याकांड में सजा काट चुका है। वह दो साल पहले ही जेल से बाहर आया था। 2006 में उसने अपने चचेरे भाई विजय और उसकी पत्नी देवांती को धारदार हथियार से मार डाला था। गांववाले इस हमले को किसी प्रकार के विवाद से इंकार करते हुए बताते हैं कि राधेश्याम ने जनार्दन राम को गाली देते हुए बिना किसी कारण के उन पर हमला कर दिया। अगर समय रहते लोग नहीं पहुंचते तो वह उन्हें जान से मार सकता था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस सुरक्षा के लिए गांव में तैनात की गई है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार