बलिया स्पेशल नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जलवा, देखें Video

बलिया स्पेशल नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जलवा, देखें Video

बलिया : ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेन्दु कला मंच पर जनपद के कलाकारों को मंच प्रदान करने व उनकी छुपी प्रतिभा को पहचान दिलाने के उद्देश्य से "बलिया स्पेशल नाइट" का आयोजन किया गया। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह एवं सीआरओ त्रिभुवन ने दीप प्रज्ज्वलित कर "बलिया स्पेशल नाइट" का शुभारंभ किया। 

"बलिया स्पेशल नाइट" में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के काशीनाथ ठाकुर ने भजन तथा छात्रा जया शर्मा व बिट्टू सिंह ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किया। स्टेप आर्ट डांस एकेडमी के कर्टका, नव्या, अलीना आदि ने कालबेलिया नृत्य एवं गरबा प्रस्तुत कर समा बांध दिया। राजीव राज तथा आशुतोष यादव ने लोकगीत प्रस्तुत किया।सजीव यादव तथा गणेश यादव ने मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राहुल रावत, विपुल कुमार, नैंसी शर्मा, रानी वर्मा, भगवान राजन प्रिया वर्मा, अमरेश यादव, पंकज गौतम आदि कलाकारों ने लोकगीत व भजन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।

कार्यक्रम में जय प्रकाश यादव, अनन्या सिंह, सूर्य प्रताप सिंह एवं आशुतोष गुप्ता ने गीत तथा भजन प्रस्तुत किया। शिवांश मिश्रा ने भजन "राम आयेंगे" प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सिद्दू चौहान, लवकेश पासवान, राहुल कुमार रावत तथा 10 वर्षी सुधांशु पांडेय ने लोकगीत व भजन की प्रस्तुतियों में बेहतरीन तबला वादन किया।

यह भी पढ़े बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत रवि प्रकाश एंड पार्टी, रमेश प्रसाद एंड पार्टी, जितेंद्र नाथ प्रेमी व पार्टी, राजदुलार एंड पार्टी, सुशील राजभर एंड पार्टी, मोहम्मद जाहिद हुसैन एंड पार्टी, भूलन प्रसाद व पार्टी, दर्जन चौहान व पार्टी, सुजीत तिवारी व पार्टी, राम भरोसे यादव एंड पार्टी तथा जयप्रकाश एंड पार्टी ने अपने गीतों के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़े Gold Silver Rate Today : क्या फिर महंगा हुआ सोना-चांदी? जानें आज का ताजा रेट 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल