बलिया : होली खेलने के बाद तालाब में नहाते वक्त डूबा युवक, मची चीख-पुकार

बलिया : होली खेलने के बाद तालाब में नहाते वक्त डूबा युवक, मची चीख-पुकार

बलिया : गड़वार कस्बा क्षेत्र के जिगनी रोड बस्ती निवासी के एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब होली खेलने के बाद तालाब में नहाते समय एक युवक डूब गया। युवक का शव मिलते ही कोहराम मच गया। 

भुल्लन कुमार (20) पुत्र कमला राम शुक्रवार को होली खेलने के बाद गांव से कुछ दूर स्थित जिगनी-जैतपुरा मार्ग से सटे तालाब में नहाने गया था। तालाब में अन्य लोग भी नहा रहे थे। नहाते समय भुल्लन कुमार गहरे पानी में डूब गया। वहां पर कई लोग नहा रहे थे, लेकिन युवक को पानी में डूबते किसी ने नहीं देखा। उधर, भुल्लन घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने लगे।

इसी बीच, किसी ने सूचना दी कि जैतपुरा जिगनी के बीच तालाब के किनारे कपड़ा और चप्पल पड़ा हुआ है। परिजन और आसपास के लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू कर दी तो भुल्लन कुमार का शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने शव निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक भुल्लन कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मौत से मां-बाप समेत सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे