बलिया में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

बलिया में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Ballia News : नगर पंचायत और ब्लॉक में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 12 लाख रुपये ले चुके जालसाज को उभांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब वह पांच लाख रुपये और वसूलने के चक्कर में था। पुलिस ने उसके पास से एक स्कॉर्पियो भी जब्त की है। उभांव पुलिस ने अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर चालान न्यायालय भेज दिया। चर्चा है कि आरोपी के खिलाफ जनपद के सिकंदरपुर और गड़वार थाना क्षेत्र में भी शिकायतें है।

बताया जा रहा है कि संतोष पाठक पुत्र कमलेश पाठक (निवासी : डोमनपुरा, थाना : सिकंदरपुर, बलिया) बिल्थरारोड क्षेत्र के पांच लोगों से ब्लॉक और नगर पंचायत ने नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 12 लाख रुपये वसूला था। गुरुवार को संतोष पाठक और लोगों से पैसा लेने के लिए पहुंचा था। लेकिन ठगी के शिकार लोग उससे सभी पैसे वापस मांगने लगे तो वह धमकी देने लगा। इससे नाराज लोगों ने ग्रामीणों की मदद से उसे हल्दीरामपुर गांव के पास पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

चैनपुर गुलौरा निवासी पीड़ित जनक कुमार गुप्ता ने बताया कि उसने अपनी तीन पुत्री की नौकरी के लिए 8 लाख 80 हजार रुपया संतोष पाठक को दिया था। वहीं, बुद्धिपुर निवासी आयुष सिंह व चैनपुर गुलौरा निवासी अनूप कुमार ने 1.75 लाख-1.75 लाख अपनी नौकरी के लिए दिया था। आरोपी संतोष पाठक ने सभी को नगर पंचायत रतसर, नगर पंचायत नगरा,  ब्लॉक रसड़ा और ब्लॉक नगरा में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। नियुक्ति पत्र देने के लिए पांच लाख रुपया की और मांग किया था। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संतोष पाठक को सुसंगत धाराओं में निरुद्ध कर चालान न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़े AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी