बलिया बीएसए से पंकज सिंह के नेतृत्व में मिला शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल, इन विन्दुओं पर हुई बात

बलिया बीएसए से पंकज सिंह के नेतृत्व में मिला शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल, इन विन्दुओं पर हुई बात

Ballia News : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर मानदेय का ससमय भुगतान व बकाया भुगतान की बात रखी। बतौर पंकज सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समय से मानदेय भुगतान के लिए जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है कि महीने की 28 तारीख तक उपस्थिति हर हाल में दे देना है। प्रयास रहेगा अगले महीना से बजट आते ही भुगतान कर दिया जाय। बकाया भुगतान के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी से आख्या लेकर परियोजना से अनुमति लेकर भुगतान किया जाएगा।प्रतिनिधि मण्डल में जिला महामंत्री अमृत सिंह, जिला मंत्री हरेराम यादव, डिम्पल सिंह, बेलहरी ब्लाक अध्यक्ष मंजूर हुसैन व राजीव कुमार शामिल रहे। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल