Ballia News : मफलर को बनाया मौत का फंदा, पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Ballia News : मफलर को बनाया मौत का फंदा, पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव के बागीचे में बुधवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटकता देख हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। युवक की शिनाख्त गौतम कुमार (22) पुत्र स्व. रामसोच (निवासी टंगुनिया थाना उभांव) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव निवासी गौतम कुमार गुजरात के अहमदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अभी कुछ दिन पहले ही गौतम गांव आया था। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर बगीचे में आम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका देखा। गौतम ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा