एक दो नहीं, कई जनपदों में नौकरी कर रही यह शिक्षिका

एक दो नहीं, कई जनपदों में नौकरी कर रही यह शिक्षिका


अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग में एक अजीब मामला सामने आया है। अमेठी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका पर आरोप है कि वह एक दो नहीं, बल्कि कई जगहों पर एक साथ काम करती रही और वेतन लेती रही। मामले के खुलासे के बाद नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेठी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात यह शिक्षिका इस समय बेसिक शिक्षा विभाग में काफी चर्चित हो चुकी हैं। विज्ञान विषय की शिक्षिका पर आरोप है कि वह कई जनपदों में एक साथ काम कर रही हैं। जहां तक अमेठी जनपद का सवाल है तो जिम्मेदारों की माने तो पिछले वर्ष नवंबर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमेठी में पूर्ण कालिक विज्ञान शिक्षिका के पद पर ज्वाइनिंग की थी। उक्त अवधि में शिक्षिका विद्यालय आती थीं और उन्हें छह माह का वेतन निर्गत किया गया है। 

उधर फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद बीएसए ने पत्र जारी कर पत्र मिलने के एक सप्ताह के भीतर शिक्षिका से उनके वास्तविक दस्तावेज तलब किया है। ऐसा ना होने की स्थिति में एफआईआर की भी चेतावनी दी है। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि मैनपुरी जिले के हसनपुर निवासी शिक्षिका अनामिका शुक्ला पर कई जनपदों में कूटनीतिक दस्तावेज लगाकर कार्य करने का आरोप है। संतोषजनक स्पष्टीकरण ना मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस