प्रेमी के साथ ही रहूंगी... इतना सुनते ही पति ने मारी बेवफा पत्नी को गोली

प्रेमी के साथ ही रहूंगी... इतना सुनते ही पति ने मारी बेवफा पत्नी को गोली

UP News : “सर मैं अलीगढ़ से सतेंद्र बोल रहा हूं। मेरी पत्नी वीना देवी का अपहरण कर लिया है, उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।’ डायल-112 पर मिली इस सूचना पर दो पुलिसकर्मी उसे लेकर नगला क्वार्सी पहुंचे तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। सिपाहियों के कई बार कहने पर दरवाजा खोला तो वीना निकल कर आईं। सिपाहियों ने उससे पूछा कि आप किसके साथ रहना चाहती हैं तो, जवाब मिला प्रेमी सतेंद्र के साथ। इतना सुनते ही मकान में दरवाजा के पीछे छिपे वीना के पति नेमपाल ने महिला के सिर में गोली मार दी। प्रेमी को मारने के लिए तमंचे में दूसरी गोली लोड कर रहा था, तभी सिपाहियों ने उसे दबोच लिया। 

यह है पूरा मामला
नगला क्वार्सी के नेमपाल सिंह की गाजियाबाद के सिकरोड की वीना देवी से 17 वर्ष पहले दूसरी शादी की थी। 15 वर्ष का बेटा लविश है। नेमपाल मूल रूप से बुलंदशहर के गांव खुशालगढ़ी का है। पहली पत्नी भगवान देवी गांव में रहती हैं। उसके दो बेटे व दो बेटी हैं।
सीओ अमृत जैन ने बताया कि तीन माह पहले वीना ने अतरौली के गांव तेवथू के सतेंद्र के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों नोएडा में रह रहे थे। सतेंद्र वहां ठेकेदारी करता है। 

शुक्रवार को सतेंद्र अपने गांव आया था। शनिवार को वीना भी गांव आ रही थी। नेमपाल ने शनिवार को वीना को फोन कर बेटा लविश की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। वीना दोपहर एक बजे नोएडा से बस द्वारा अलीगढ़ पहुंची। क्वार्सी चौराहे से उसे नेमपाल अपने साथ ले गया। घर पर बेटा नहीं मिला तो पति से कहासुनी हुई। तब उसने बताया कि बेटा जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती है। झगड़े के दौरान ही सत्येंद्र ने वीना को फोन किया। नेमपाल ने फोन रिसीव किया। दोनों कहासुनी हो गई। इसके बाद सत्येंद्र ने वीना के अपहरण व बंधक बनाने की सूचना दी। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी सत्येंद्र को लेकर करीब ढाई बजे नेमपाल के घर पहुंचे। पुलिसकर्मी वीना से पूछताछ ही रहे थे तभी नेमपाल ने गोली चला दी। मौके पर एक तमंचा व तीन कारतूस भी मिले हैं। सत्येंद्र ने नेमपाल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है।वीना ने तलाक दिए बिना सतेंद्र से कोर्ट मैरिज की थी। तीन माह से प्रेमी के साथ रह रही वीना को नेमपाल ने बीमार बेटे को देखने के बहाने घर बुलाया था।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे