बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदी प्रेमिका, आ गई तेज रफ्तार ट्रेन ; दिल थामकर देखें वीडियो

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदी प्रेमिका, आ गई तेज रफ्तार ट्रेन ; दिल थामकर देखें वीडियो

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला रेलवे स्टेशन पर प्रेमी के विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर उतर गई, तभी एक हाई स्पीड ट्रेन आ गई और महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसकर बुरी तरह घायल हो गई।मामला आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10.30 बजे के आस पास महिला प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी। प्रेमी से बातचीत कर रही थी, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज प्रेमिका प्लेटफॉर्म से उतरकर पटरी पर पहुंच गई, इसी दौरान ट्रेन आ गई। इसका एक वीडियो सामने आया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला पटरी से नीचे उतरी, तेज रफ्तार ट्रेन पहुंच गई। वह वापस प्लेटफॉर्म की तरफ आने लगी, लेकिन तब तक ट्रेन की चपेट में आ गई और प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच में फंस गई। बताया जा रहा है कि वह काफी दूर तक घिसटती गई और बुरी तरह घायल है।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

बताया जा रहा है कि 38 साल की महिला किशोर नामक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। बॉयफ्रेंड को डराने के लिए महिला ट्रेन की पटरियों पर चली गई, तभी ट्रैक पर केरला एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन केरल एक्सप्रेस थी, जो आगरा कैंट से राजा की मंडी स्टेशन की तरफ आ रही थी। लड़की के ट्रेन के नीचे आने के बाद ट्रेन रोकी गई और बॉयफ्रेंड भी जाकर लड़की को देखने लगा।

कुछ ही देर में स्टेशन पर भीड़ एकत्रित हो गई। उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत बेहद गंभीर है। जीआरपी ने उसे बाहर निकालकर एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर है।अभी तक विवाद को लेकर कोई अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा