ब्रह्मलीन 'मौनी बाबा' के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसमुंद्र, पार्थिव को परमाधाम में दी गई समाधि

ब्रह्मलीन 'मौनी बाबा' के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसमुंद्र, पार्थिव को परमाधाम में दी गई समाधि

बलिया : अद्वैत शिवशक्ति धाम व श्रीवनखंडी नाथ मठ डुहा के पीठाधीश्वर स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी 'मौनी बाबा' के पार्थिव की समाधि सोमवार की सुबह 10:30 बजे दी गई। वहीं उनके अंतिम दर्शन को भक्तों की लंबी कतार लगी रही। समाधि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भक्तों ने समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाया।

 

Ballia Breaking

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

इसके पूर्व बाबा का पार्थिव लखनऊ से एंबुलेंस द्वारा सोमावर को तड़के 3:42 पर परमधाम पहुंचा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुबह 8:30 बजे तक अंतिम दर्शन को रखा गया था। उसके बाद वैदिक विधान संपन्न करने हेतु दर्शन की प्रक्रिया रोक दी गई। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

कार्यक्रम स्थल से 3 किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया गया था। इसके चलते भक्तों को परमधाम पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सीडीओ ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा के अलावा भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
उधर मौनी बाबा के गोलोकवासी होने से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा रहा। बाबा के निधन से जो शून्यता पैदा हुई है, वह भक्तों के चेहरे पर साफ झलक रही थी।

IMG-20250120-WA0041

परिवाहन मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अद्वैत शिव शक्ति परमधाम डूहा के प्रांगण में ब्रह्मलीन मौनी बाबा के अंतिम दर्शन के लिए राजनीतिक दल के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी इत्यादि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा