एआरपी चयन परीक्षा में 68 प्रतिशत शिक्षक फेल !

एआरपी चयन परीक्षा में 68 प्रतिशत शिक्षक फेल !

प्रयागराज : परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने के उद्देश्य से एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) के चयन के लिए आयोजित परीक्षा में 68 प्रतिशत शिक्षक फेल हो गए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 20 मार्च को हुई परीक्षा में सम्मिलित 155 शिक्षकों में से केवल 49 शिक्षकों को ही सफलता मिली और 106 फेल हो गए। डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने शनिवार को परिणाम जारी कर दिया। शहर के करीब ब्लॉकों में तैनात शिक्षकों ने आवेदन में रुचि नहीं दिखाई, क्योंकि चयन होने पर दूर के ब्लॉकों में जाना पड़ सकता था।


बानगी स्वरूप बहादुरपुर से किसी ने आवेदन नहीं किया जबकि चाका ब्लॉक से आवेदन करने वाले दोनों शिक्षक असफल हैं। सोरांव से आवेदन करने वाले पांच शिक्षकों में से केवल एक को सफलता मिली। हिन्दी विषय में 27 आवेदकों में से सात, अंग्रेजी में 16 में से 11, सामाजिक विषय में 51 में से आठ, गणित में 35 में से 14 जबकि विज्ञान में 26 शिक्षकों में से नौ सफल हैं।

लिखित परीक्षा के लिए कुल 201 शिक्षकों ने आवेदन किया था, जिनमें से दो आवेदन अपूर्ण होने के कारण अमान्य कर दिए गए।शेष 199 आवेदनों की जांच के बाद 179 शिक्षक लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाए गए। परीक्षा में 155 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जबकि 24 अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा में सफल शिक्षकों को सोमवार को डायट में माइक्रो टीचिंग (शिक्षण प्रदर्शन) के लिए बुलाया गया है। उसके बाद सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा और फिर अंतिम परिणाम जारी होगा।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे