बलिया में महिला को गोली मारने वाला शिक्षक गिरफ्तार, सामने आई यह सच्चाई

बलिया में महिला को गोली मारने वाला शिक्षक गिरफ्तार, सामने आई यह सच्चाई

बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिश्र नेउरी (भट्ठा के पास) में शुक्रवार की सुबह  ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है। घायल महिला का पति आइटीबीपी का जवान है। उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 307/504 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया। उसके पास से पिस्टल एवं खोखा बरामद हुआ है।

गंगा पार जवही गांव निवासी आईटीबीपी जवान सुदामा यादव शहर के मिश्रनेवरी में घर बनाकर रहते हैं। घर पर पत्नी सिंधु यादव (36) दो बच्चों के साथ रहती है। उनके पड़ोस में पंकज कुमार के मकान में धनश्याम सिंह निवासी शिवपुर दियरा किराए पर रहता है। घनश्याम, सिंधु यादव के दोनों बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। घनश्याम का चाल चलन अच्छा नहीं दिखा तो सिंधु देवी के पति सुदामा यादव ने करीब एक सप्ताह से उसे घर आने से मना कर दिया था। इससे बौखलाए घनश्याम सिंह ने शुक्रवार की सुबह सिंधु देवी को गोली मार दिया, जो बाएं कंधे के पास जा लगी। सिंधु देवी के बड़े पुत्र ने बताया कि घनश्याम इसके पहले मेरे दादी से झगड़ा कर चुका है, लेकिन दादी कुछ नहीं बोली। घटना के पीछे शिक्षक और घायल महिला के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है।

इस बाबत सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से अच्छे उपचार के लिए चिकित्सकों द्वारा वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी अभियुक्त घनश्याम जी सिंह पुत्र हीरा जी सिंह (निवासी शिवपुर दियर पाण्डेय डेरा, कोतवाली, बलिया) को मुखबीर की सूचना के आधार पर एससी कालेज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय खोखा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजू कुमार, हेड कां. संजय कुमार व का. बृजेश कुमार सिंह शामिल रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय