शिक्षिका ने लगाए संगीन आरोप, सहायक अध्यापक सस्पेंड

शिक्षिका ने लगाए संगीन आरोप, सहायक अध्यापक सस्पेंड


सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक शिवेंद्र कुमार पांडेय को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए बीएसए ने पांच सदस्यीय समिति गठित की है। सहायक अध्यापक पर एक शिक्षिका ने अश्लील बातें व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि सहायक अध्यापक लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने से सहायक अध्यापक मनबढ़ हो गया। 

यह भी पढ़ेंएक व्यक्ति कर रहा दो जिले में नौकरी : बलिया में प्रधानाध्यापक, लखीमपुर में है सहायक अध्यापक ; नोटिस जारी

पीड़ित शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि शिवेंद्र कुमार पांडेय उसका पीछा करते हुए जान से मारने की धमकी भी देता है। फोन पर अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। उसकी मानसिक प्रताड़ना की वजह से वह अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन ठीक तरीके से नहीं कर पा रही है। शिक्षिका ने बीएसए के समक्ष उपस्थित होकर सहायक अध्यापक द्वारा भेजे गए संदेश, स्क्रीन शॉट व ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराई। शिकायती पत्र के साथ संलग्न अभिलेखों के परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए बीएसए ने शिवेंद्र कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। उसे बीएसए कार्यालय से संबद्घ किया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर