बलिया : प्रधानपति का निधन, शोक में डूबा गांव

बलिया : प्रधानपति का निधन, शोक में डूबा गांव


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी पूर्व प्रधान शंभू सिंह का निधन सोमवार की रात हो गया। मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी 55 वर्षीय शंभू सिंह के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 


बांसडीह ब्लाक अंतर्गत मुड़ियारी गांव के पूर्व प्रधान शंभू सिंह पुत्र स्व. बब्बन सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को मुड़ियारी स्थित दह ताल किनारे मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि इकलौता पुत्र गौरव सिंह उर्फ मंटू सिंह ने दिया। बताते चले कि शंभू सिंह सन् 2005 से 2010 तक प्रधान थे। इससे पहले इनके पिता बब्बन सिंह 1990 से 1995 तक प्रधान रहे। वर्तमान में इनकी धर्मपत्नी कलावती सिंह गांव की प्रधान है।


वीरेन्द्र सिंह



Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा