भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत हथियार हैं सूचना का अधिकार : वैभव

भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत हथियार हैं सूचना का अधिकार : वैभव


लखनऊ। सन् 2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम लागू करने का सिर्फ एक ही मकसद था, देश से भ्रष्टाचार को खत्म करना। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सबसे मजबूत हथियार सूचना का अधिकार अधिनियम है। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर एडवोकेट वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार की शाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में कही।


सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव की अगुवाई में राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर एडवोकेट वैभव श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना धिकार विभाग की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें संगठन की रूप रेखा पर व्यापक चर्चा करते हुए निर्देशन दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से रौशन सिंह चंदन, परवीन खान,मसूद अहमद, नकूल सक्सेना, आचार्य मनोज पाण्डेय, प्रवीण सेंगर, रवि प्रकाश त्रिपाठी, रवि जोशी आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता संयोजक हरेराम मिश्र और संचालन मनोज पाण्डेय ने किया।
Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

उद्योग व्यापार मंडल बिल्थरारोड के नगर अध्यक्ष बनें निलेश कुमार दीप उद्योग व्यापार मंडल बिल्थरारोड के नगर अध्यक्ष बनें निलेश कुमार दीप
Ballia News : उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बेल्थरा रोड स्थित प्रांतीय अध्यक्ष के...
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बलिया में उत्सव
Ballia में इंस्टाग्राम Story विवाद में युवक को घोंपा चाकू
भक्ति, उल्लास और राष्ट्रचेतना से परिपूर्ण वातावरण में Varenya International School में हुआ विविध कार्यक्रम
बलिया में जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का भव्य आगाज
बलिया में दर्दनाक Road Accident : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी रेफर
24 जनवरी का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal