शादी के तीसरे दिन दूल्हा की रिपोर्ट आई पॉजीटिव, मचा हड़कम्प

शादी के तीसरे दिन दूल्हा की रिपोर्ट आई पॉजीटिव, मचा हड़कम्प



मुंबई। सोमवार को उस समय हड़कम्प मच गया, जब शादी के तीसरे दिन ही दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आ गया। प्रशासन ने दूल्हे को भर्ती करते हुए दुल्हन सहित 63 लोगों को क्वांरटाइन सेंटर भेज दिया है। 

महाराष्ट्र के पालघर जिले निवासी एक युवक की शादी तीन दिन पहले बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुई। दुल्हन ससुराल घर आ गई। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही दूल्हे की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दुल्हा-दुल्हन दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। 22 वर्षीय संक्रमित दूल्हा प्रयोगशाला में सहायक है। 

जौहर तहसीलदार संतोष शिंदे ने बताया कि संक्रमित होने वाले युवक की जांच शादी के पहले हुई थी, लेकिन जांच रिपोर्ट शादी के बाद आई। दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथकवास में भेज दिया गया। बता दें कि पालघर में अब तक कोविड-19 के कुल 1,911 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 61 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम
Ballia News : रेवती कस्बे के वार्ड 12 में शुक्रवार की देर शाम धनजी साहनी की 18 वर्षीय पुत्री निकिता...
21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार
बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 
20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार