बलिया और गाजीपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारिणी और रूट

बलिया और गाजीपुर को मिली एक और स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारिणी और रूट

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 01029/01030 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 अप्रैल से 25 मई, 2025 तक प्रत्येक रविवार तथा छपरा 15 अप्रैल से 27 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 07 फेरों के लिये किया जायेगा। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

01029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 25 मई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22.55 बजे प्रस्थान कर थाणे से 23.20 बजे, कल्याण से 23.50 बजे, दूसरे दिन नासिक रोड से 02.23 बजे, जलगांव से 05.52 बजे, भुसावल से 06.35 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, जबलपुर से 17.10 बजे, कटनी से 19.05 बजे, सतना से 21.05 बजे, मानिकपुर से 23.02 बजे, तीसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 01.00 बजे, वाराणसी से 06.10 बजे, जौनपुर से 08.35 बजे, औंड़िहार से 09.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 10.15 बजे तथा बलिया से 11.25 बजे छूटकर छपरा13.15 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 01030 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 27 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 20.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.15 बजे, औंड़िहार से 22.00 बजे, जौनपुर से 23.45 बजे, दूसरे दिन वाराणसी से 01.30 बजे, प्रयागराज छिवकी से 05.55 बजे, मानिकपुर से 08.02 बजे, सतना से 08.42 बजे, कटनी से 10.10 बजे, जबलपुर से 12.20 बजे, इटारसी से 17.05 बजे, भुसावल से 23.20 बजे, जलगांव से 23.57 बजे, तीसरे दिन नासिक रोड से 03.45 बजे, ईगतपुरी से 05 बजे, कल्याण से 06.43 बजे, तथा थाणे से 07.05 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 08.00 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद